बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के फेफना क्षेत्र में मंगलवार को गंगा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी दानिश अली (22) व वारिस अली (23) आज दोपहर फेफना क्षेत्र के इंदरपुर गांव स्थित गंगा नदी के छारण में नहाने गए थे, कि पैर फिसलने से दोनों गंगा के पानी में डूब गए । सूचना पर पुलिस ने खोजबीन के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
