गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अमेठी में तालाब में डूबने से दो की मौत

अमेठी : उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले में तालाब में नहाते समय एक किशोर समेत दो लोगों की डूबने से हुई मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के अमेठी थाना क्षेत्र के कोरारी गिरधर शाह पूरे अगवान पुरवा निवासी अवंत कुमार मिश्र का 14 वर्षीय पुत्र रुद्रांश उर्फ गोपाल बुधवार को गांव के समीप तालाब में नहाने गया था।अचानक गहरे पानी में डूबने लगा।इसे देखते ही गांव निवासी आशीष (20) बच्चे को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दिया।पानी की गहराई अधिक होने से दोनो डूब गए।
सूचना मिलते ही आस पास के लोग तालाब के पास एकत्र होने लगे।

काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनो को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने दोनो को निकाल कर सीएचसी अमेठी ले गए जहां चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। पूरे मामले में एसएचओ अमेठी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि दो बच्चों के तालाब में डूबने की सूचना मिली थी।जिन्हे अमेठी सीएचसी ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *