गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंखा गिरने से दो की मौत

हिम्म्तनगर : गुजरात में साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर बी डिवीजन क्षेत्र में एक मकान में चलता पंखा गिरने से एक महिला और उसकी पुत्री की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पोलो ग्राउन्ड सर्वोदय सोसायटी के निकट निवासी मुमताज बानु (56) पुत्री के बुसराबीबी (19) के साथ अपने घर में सोमवार देर रात चलते पंखे के नीचे सो रही थी।

इस दौरान अचानक पंखा और छत का मलबा टूट कर उनके ऊपर गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयीं। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *