गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसे में दो मरे

अमेठी : उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार बेलोरो कार के किनारे खड़े ट्रेलर से टकराने से उसमे सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर धरौली ‌स्थित पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक खड़ा था जिस पर सुल्तानपुर से कानपुर जा रही बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। गंभीर रुप से घायल एक अन्य युवक को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *