गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बारामूला में नशीले पदार्थ के दो तस्कर गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में पुलिस ने मंगलवार को नशीले पदार्थ के दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब दो करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गनी मोहल्ला त्रिकंजन में स्थापित जांच चौकी पर दो व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी में उनके कब्जे से लगभग दो करोड़ रुपये तक की 446 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान त्रिकंजन बोनियार निवासी अब्दुल कयूम गनी और गुलाम हसन गनी के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि बोनियार थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि यदि वे अपने आसपास नशीले पदार्थों की तस्करी या कोई अन्य अपराधोंकी जानकारी नजदीकी थाने में दें अथवा 112 डायल करके जानकारी दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *