गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भारतीय खाद्य निगम के दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

भोपाल : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज यहां भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के दाे कर्मचारियों को 40 हजार रुपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की ओर से मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार एफसीअाई के यहां स्थित कार्यालय में पदस्थ तकनीकी सहायक (ग्रेड वन) अभिषेक पारे और तकनीकी सहायक (ग्रेड थ्री) गौरीशंकर मीना को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। इनके परिसरों की जांच भी की गयी और इन्हें कल यहां विशेष अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।
सीबीआई को प्राप्त शिकायत के अनुसार दोनों ही आरोपी कर्मचारी एक वेयरहाउस संचालक से वेयरहाउस में अनाज और लंबे समय तक रखने के मामले में प्रतिमाह एक लाख रुपयों की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत किए जाने के बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी कर्मचारियों से बात की और वे चालीस हजार रुपए लेने राजी हो गए। इसी अनुक्रम में आज सीबीआई के एक दल ने दोनों कर्मचारियों को उस समय रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जब वे कथित रिश्वत की रकम ले रहे थे। सीबीआई के दल ने इसके बाद उनके आवासीय और कार्यालय परिसरों की जांच की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *