बोकारो : झारखण्ड में पर्व – मध्य रेलवे धनबाद मंडल के गोमो – चन्द्रपुरा के बीच तेलो स्टेशन के निकट दांदूदिह पुलिया के समीप शुक्रवार को दो गैंगमेन का रेल लाइन पर क्षत – विक्षत शव बरामद किया गया है। तेलो स्टेशन मास्टर अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि 11 बजे हटिया- इस्लामपुर एक्सप्रेस ट्रेन लाइन से गुजरी थी। संभावना है कि पुलिया के पास दोनों गैंगमैन रात्रि में सो गए होंगे जिसके कारण ट्रेन से कट कर उनकी मौत हो गई । स्टेशन मास्टर ने बताया कि गैंग मैन से दो गैंगमेन राहुल कुमार (27 वर्ष) एवं मोहन शर्मा (35 वर्ष) दोनों रात्रि ड्यूटी में थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
