गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंजाब में हथियारों के साथ दो गैंगस्टर गिरफ्तार

चण्डीगढ़ : पंजाब पुलिस के गैंगस्टर विरोधी कार्यबल (एजीटीएफ) के हाथ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस बल ने गुरप्रीत लेहंबर और जस्सा नूरवाला गैंग के दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि इनकी पहचान जगदीप सिंह उर्फ रिंकू और बलविंदर सिंह उर्फ बब्बू के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि यह गिरोह लुधियाना, जगराओं, मोगा, बठिंडा और संगरूर के इलाकों में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, जबरन वसूली जैसे कई जघन्य अपराधों में शामिल है।
श्री यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। रिंकू मोगा में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में घोषित अपराधी था। दूसरे आरोपी बब्बू ने जून 2023 में लुधियाना के नीलोन में एक एसटीएफ टीम पर गोलीबारी की थी और तब से वह फरार था।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी फरार गैंगस्टर लेहंबर और नूरवाला के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। उनके पास से दो पिस्तौल और दस कारतूस बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *