गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में मकान की कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दब जाने से दो बच्चियों की मौत हो गयी और एक बच्ची के घायल हो जाने पर उसे ग्वालियर रैफर किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिमरिया गांव में त्यागी बाबा के स्थान पर कल भंडारा चल रहा था। गांव की तीन बच्चियां भी उसी भंडारे में प्रसादी खाने जाने के लिए घर से निकली थी। तभी रास्ते में पडने वाले एक कच्चे मकान की अचानक दीवार गिर गई जिससे उसके मलबे में दबकर अनाफिया (05) और निकिता परिहार (06) की मौत हो गई तथा एक बच्ची घायल हो गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *