ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दो बच्चियों की बरसात के पानी के गड्डे में डूब जाने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देहात क्षेत्र के पिछोर थाना क्षेत्र में दो सगी बहन संजना (10) और नंदनी (12) की बरसात के पानी के गड्डे में डूबने से मौत हो गयी। घर के बाहर खेलते-खेलते संजना कल गड्ढे के पास पहुंची तो उसका पैर फिसल गया और वह पानी से भरे गड्ढे में डूबने लगी। तभी छोटे भाई ने अपनी बहन संजना को डूबते देखा तो बड़ी बहन नंदनी को बताया। नंदनी ने संजना को बचाने के लिए छलांग लगा दी। दोनों बहने एक दूसरे की मदद में पानी में डूबकर दोनों बच्चियों की मौत हो गयी। घटना के समय बच्चियों के मां-पिता काम पर गए थे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चियों के शव बाहर निकाल लिया हैं।
