गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुएं में डूबने से दो बालिकाओं की मौत

अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थानाक्षेत्र के झड़वासा के खेत के कुएं में डूबने से दो बालिकाओं की अकाल मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बकरियों को पानी पिलाने खेत के कुएं पर पहुंची दोनों बालिकाओं का पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ जाने से वे कुएं में जा गिरी। कड़ी मशक्कत से ग्रामीणों ने दोनों को कुएं से बाहर निकाला लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंजली (14) तथा संतरा पुत्री राजू (13) के शवों को कब्जे राजकीय अस्पताल पहुंचाया है। जहां पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *