गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो बच्चियों की संदिग्ध हालातों में हुई मौत

झुंझुनू : राजस्थान में झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके के सीथल गांव निवासी दो मासूम बच्चियों की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मौत के कारणों को लेकर अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। प्रशासन के पास जहर खाकर मौत होने की प्रारंभिक सूचना पहुंची थी। तो वहीं अस्पताल में भर्ती मृतक बच्चियों के माता-पिता के अनुसार यह फूड प्वाइजनिंग का मामला है। लेकिन यह जांच का विषय है। जानकारी के मुताबिक सीथल गांव के रहने वाले 37 वर्षीय बूंटीराम के परिवार ने रविवार सुबह घर में दाल बनाई थी। जिसे ना केवल बूंटीराम ने बल्कि पूरे परिवार ने खाई थी। परिवार में बूंटीराम की पत्नी 32 साल की अनिता के अलावा तीन बेटियां है। वो ही दाल रविवार को शाम को भी खाई। लेकिन सोमवार को पूरे दिन उस दाल के कारण पूरा परिवार बीमार हो गया।
मंगलवार को सुबह हालत ज्यादा बिगड़ी तो बूंटीराम, उसकी पत्नी अनिता के अलावा दो बेटियां आठ साल की तनुजा व छह साल लक्ष्या को परिजन बीडीके अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों बेटियों को मृत घोषित कर दिया। वहीं बूंटीराम और उसकी पत्नी को भर्ती कर लिया। जिनका ईलाज आईसीयू में चल रहा है। यहां पर बूंटीराम की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *