गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो प्रभारी प्राचार्य निलंबित

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के ग्वालियर संभागायुक्त दीपक सिंह ने शिवपुरी जिले के दो प्रभारी प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन पर आरोप है कि शिवपुरी जिले के करेरा में एक प्रशिक्षक कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में इनके द्वारा अभद्र नृत्य किया गया था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रभारी प्राचार्य संगीता मांझी एवं प्रभारी प्राचार्य संजीव अग्रवाल को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेरा में सीसीएल ई प्रशिक्षण के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य किया गया जो अभद्र नृत्य की श्रेणी में लगता है तथा इससे शिक्षा विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा है एवं यह शासकीय सेवा के नियमों का उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इसका प्रतिवेदन बनाकर कार्यवाही के लिए शिक्षा विभाग शिवपुरी के द्वारा संभाग आयुक्त श्री सिंह को भेजा गया था जिसके बाद उन्होंने तत्काल दोनों प्रभारी प्राचार्य को निलंबित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *