गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गये

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ गुरुवार रात से जारी मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) के दो आतंकवादी मारे गये। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह चार अक्टूबर को इस प्रदेश के दौरे पर होंगे जिसके मद्देनजर आतंकवादियों ने अपने नापाक मंसूबों की कोशिशें तेज कर दी है।
अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि बारामूला जिले के पट्टन के येदिपोरा में तलाशी अभियान के दौरान शुरु हुई इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर) विजय कुमार ने कहा कि मारे गए आतंकवादी स्थानीय थे और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे।
इससे पहले सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के चित्रागम में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान शुरु किया था। श्री कुमार ने कहा,“ यह मुठभेड़ श्री शाह के चार अक्टूबर से राज्य के दौरे से पहले हुई। श्री शाह कश्मीर घाटी के बारामूला शहर में एक रैली को संबोधित करेंगे।” अंतिम सूचना मिलने तक मूठभेड़ जारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *