गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मणिपुर भूस्खलन हादसे में दो जवानों की मृत्यु , कई लोग लापता

इंफाल: मणिपुर के नोनी जिले में आधी रात हुए भीषण भूस्खलन में प्रादेशिक सेना (टीए) के दो जवानों सहित कई लोगों की मृत्यु की जानकारी मिल रही है कुछ लोगों को बचाव दलों के द्वारा बचाया गया। हादसे के बाद कई लोगों के लापता होने की सूचना भी मिली है। सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस और स्थानीय लोगों ने बड़े पैमाने पर बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है।

रक्षा अधिकारी जानकारी दी कि मौसम साफ होने पर बचाव कार्यों के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जाएगा। इंफाल से लगभग 50 किलोमीटर दूर नोनी जिले में बहने वाली ईज़ी नदी भी इससे से अवरुद्ध हो गयी।

रक्षा अधिकारी ने बताया कि जिरीबाम को इंफाल से जोड़ने वाली एक निर्माणाधीन रेलवे लाइन की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना की 107 प्रादेशिक सेना के जवानों को नोनी जिले के तुपुल रेलवे स्टेशन के पास तैनात किया गया था। इसी दौरान उनका शिविर भूस्खलन की चपेट में आ गया। उन्होंने बताया कि मौके पर उपलब्ध अभियन्ता और उपकरणों को बचाव कार्यो में लगाया गया है। सभी घायलों का इलाज नोनी में सेना की चिकित्सा इकाई में किया गया। गंभीर रूप से घायलों को इंफाल भेजा जायेगा। ताजा भूस्खलन और खराब मौसम के चलते राहत तथा बचाव कार्यो में में बाधा आ रही है। बचाव कार्यो के लिए हेलीकॉप्टर और कर्मियों ने तैयारियां शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *