गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अपहृत दो पुलिसकर्मियों को सुरक्षित बचाया गया

इंफाल : इंफाल पश्चिम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के आवास से करीब 200 हथियारबंद उपद्रवियों द्वारा अपहरण किये गये अपर पुलिस अधीक्षक मोइरांगथेम अमित सहित दो पुलिसकर्मियों का सुरक्षित बचा लिया गया है1 पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक तलाशी अभियान शुरू किया गया और अपहृत पुलिसकर्मियों को इंफाल पश्चिम के क्वाकीथेल कोन्जेंग लीकाई से बचाया गया। कथित तौर पर अमित के साथ मारपीट की गई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी के आवास के पास पुलिस की गोलीबारी में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात लगभग 200 की संख्या में उपद्रवी, इम्फाल पूर्वी जिले के पोरोम्पैट पीएस के तहत वांगखेई टोकपम लीकाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और मणिपुर पुलिस सेवा (एमपीएस) कैडरों के आवास में जबरन घुस गए। यहां उन्होंने आवास पर कारों सहित घरेलू संपत्तियों में तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *