गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

निर्माणाधीन भवन से गिरकर दो की मौत, 1 घायल

बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल में स्थित सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल के निर्माणाधीन भवन से गिरकर आज दो मजदूरों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि दोपहर में शहर से बाहर सोनाघाटी स्थित सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल के नए भवन की तीसरी मंजिल पर मजदूर पटिया लगाकर प्लास्टर का काम कर रहे थे। अचानक पटिया टूटने से मजदूर शेख एजाज (18), लतेश उइके (18) और एक अन्य मजदूर नीचे जमीन पर गिर गए। दो मजदूरों शेख एजाज और लतेश उइके की मौत हो गईं। गंभीर रूप से घायल मजदूर का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *