गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पारिवारिक संघर्ष में दो की मौत, 1 घायल

आगरा : उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के कागारौल क्षेत्र में मंगलवार सुबह खूनी पारिवारिक संघर्ष में दो सगे भाइयों की मौत हो गयी जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गढ़ी कालिया गांव निवासी दो भाइयों के बीच हुए संघर्ष में दोनों ओर से गोली चली। इसमें पिता और दो बेटों समेत तीन लोग घायल हो गए। दोनों बेटों की मौत हो गई। पिता घायल है। उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में फायरिंग की सूचना मिलते ही कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। डीसीपी वेस्ट सोनम कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद में फायरिंग हुई थी। दो की मौत हुई है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *