गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मीट फैक्ट्री में गैस लीकेज से दो की मौत

रामपुर में लुलु ग्रुप की फैक्ट्री में हादसा, 2 मजदूरों की हालत गंभीर, मुरादाबाद में भर्ती
रामपुर :
जिला रामपुर में लुलु ग्रुप की मीट फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित मीट फैक्ट्री में गैस प्लांट में काम करते वक्त दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 2 कर्मचारी गंभीर हो गए। गंभीर कर्मचारियों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। रामपुर में लुलु ग्रुप ऑफ कंपनीज कि फेयर एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की फैक्ट्री है। थाना सिविल लाइंस के पहाड़ी गांव में स्तिथ फैक्ट्री में पशुओं का कटान होता है। फैक्ट्री में आज ईपीपी प्लांट में काम करने के दौरान गैस लीकेज हो गयी।
गैस लीकेज के चलते 4 कर्मचारी बेहोश हो गए, जिससे एक कर्मचारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन कर्मचारी भी बेहोश हो गए। गंभीर कर्मचारियों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर तीनों की हालत गंभीर होने पर पड़ोसी जनपद जिला मुरादाबाद को रेफर कर दिया है।
मुरादाबाद के कॉसमॉस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दूसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई, जबकि दो अन्य का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि मरने वाले कर्मचारी का नाम फाजिल मियां पुत्र जाकिर मियां (34 वर्ष) फयाज गार्डन थाना गंज और दूसरा कर्मचारी आसाम का रहने वाला था। दोनों अन्य घायल कर्मचारी थाना गंज और थाना कोतवाली के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ईपीपी प्लांट में वेस्ट मटीरियल को ट्रीट करके ठीक किया जाता है और मशीन पानी खींचती है।
इनकी हालत गंभीर
दो घायलों में अजय पुत्र रामप्रकाश (24 वर्ष) व दानिश पुत्र गुलाम हसन (34 वर्ष) की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक एके शुक्ला ने बताया कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल कर्मचारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले की छानबीन की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *