गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत

झुंझुनूं : राजस्थान में झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे के समीपवर्ती लाखू गांव में बोलेरो एवं ट्रक के टकराने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात बोलेरो और ट्रक आमने सामने टकरा गए। बोलेरो में सवार ढाणा निवासी बाबूलाल, रतिराम, सुभाष और मांजरी निवासी कैलाशचंद्र फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और निजी गाड़ियों से चिड़ावा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान घायल कैलाश और सुभाष ने दम तोड़ दिया।
गंभीर रूप से घायल बाबूलाल और रतिराम को सीकर रेफर कर दिया गया। घायलों में बाबूलाल ठेकेदार है। जिसने चिड़ावा के पास ही मिक्सिंग प्लांट काम करने का ठेका ले रखा है। जो मिक्सिंग प्लांट से गांव जा रहा था। सुभाष मेघवाल और कैलाश ठेकेदार के साथ काम करते थे और चारों लोग बोलेरो से गांव लौट रहे थे।
मृतक बुहाना उपखण्ड के सिंघाना क्षेत्र के रहने वाले थे। इनमें सुभाष मेघवाल (40) सिंघाना के ढाणा गांव का रहने वाला था जबकि कैलाश (45)सिंघाना क्षेत्र के ही मांजरी गांव का रहने वाला था। वहीं घायल बाबूलाल मेघवाल और रत्तीराम भी सिंघाना क्षेत्र के ही ढाणा गांव के निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *