बाड़मेर : राजस्थान में बाडमेर जिले के चौहटन उपखंड क्षेत्र के नजदीकी चंदानियों का तल्ला के पास रोड़ पर टैक्टर ट्रॉली पलटने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई तथा 20 से अधिक घायल हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के अंतिम संस्कार करके वापस घर लौटने के दौरान ढलान में अनियंत्रित ट्रेक्टर ट्रॉली पलटने से खेमाराम उम्र 27 निवासी मत्ते का तल्ला, उदाराम उम्र 50 निवासी मत्ते का तल्ला की मौके पर मौत हो गई वहीं 20 से अधिक लोग गम्भीर घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार ये सभी लोग माला राम पुत्र खेताराम की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए चौहटन शमशान घाट आये थे तथा वापस अपने घर मत्ते का तल्ला ट्रेक्टर ट्रॉली में बैठकर जा रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर पलटी खाने से बड़ा हादसा हो गया था।
टैक्टर ट्रॉली पलटने से दो की मौत 20 से अधिक घायल
