गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जौनपुर में जमीनी विवाद में दो की हत्या, तीन घायल

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र में गुरुवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुये संघर्ष में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस ने नामजद पांच अभियुक्तों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के पलटूपुर गांव में पारस यादव उर्फ मुन्ना यादव एवं शेषनाथ यादव के बीच पट्टे की जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था, आज सुबह पारस अपने पट्टे की जमीन पर मड़हा रख रहे थे जिसका विरोध शेषनाथ व दीनानाथ ने किया। देखते ही देखते लाठी डंडे एवं लोहे की रॉड से जमकर मारपीट हो गई, मारपीट में पारस यादव उर्फ मुन्ना यादव (60), उनका भाई सुभाष यादव (40), भरत लाल यादव (44) एवं सुनील यादव पुत्र दशरथ यादव (23), अमित यादव पुत्र भरत यादव (13) घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी इलाज के लिए लाया गया, जहां पर सुभाष यादव एवं पारस यादव उर्फ मुन्ना को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, थोड़ी देर में सुनील यादव को भी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। सुभाष यादव एवं पारस यादव की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मडियाहू उमाशंकर सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। गांव में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *