शिमला : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के डडियाट गांव में बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गई और एक ही परिवार के तीन सदस्य लापता हैं। सिरमौर के उपायुक्त (डीसी) सुमित खिमटा ने कहा कि मलागी-दादियात में बुधवार सुबह करीब 20:30 बजे बादल फट गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गयी और एक ही परिवार के तीन सदस्य मलबे में लापता हैं।
डीसी ने बताया कि कुलदीप सिंह (60) और विनोद कुमार की पुत्री दीपिका (आठ) को बाढ़ के मलबे से बरामद कर लिया गया है हालांकि, कुलदीप की पत्नी जीतो देवी (55), विनोद कुमार की पत्नी रजनी देवी (31) और विनोद कुमार का पुत्र नितेश (10) का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) ने कहा कि ऐसी आशंका है कि कुछ अन्य लोग भी लापता हैं। हादसे के तुरंत बाद उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) पांवटा साहिब, तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य लगातार जारी है। इस स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (एचपीपीडब्ल्यूडी) के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
बादल फटने से दो की मौत, तीन लापता
