वायनाड : केरल में वायनाड जिले के मुतिल वरियाड में राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस, कार और ऑटो रिक्शा से टक्कर हो जाने से शनिवार को एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी और दो गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान मुटिल के ऑटो चालक वी वी शरीफ (50) और एदापट्टी के अम्मिनी (65) के रूप में हुई है जबकि एक अन्य ऑटो सवार यात्री शारदा और स्कूटर सवार श्रीजीत को भी चोट आईं जिन्हें कालपेट्टा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना पूर्वाह्न लगभग साढ़े 11 बजे हुई, पहले ऑटोरिक्शा ने संकरी गली से आ रही एक कार को टक्कर मारी जिसकी वजह से ऑटो ने अपना नियंत्रण खो दिया और केएसआरटीसी की बस से जा टकराया। पुलिस ने बताया कि इस हादसे के बाद बस ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी।
सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल
