गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो लाख रु. रिश्वत स्वीकार लेने पर सलाहकार गिरफ्तार

राजकोट : गुजरात के राजकोट में सीबीआई ने शिकायतकर्ता से दो लाख रु. की रिश्वत मांगने एवं स्वीकार करने पर एक सलाहकार (निजी व्यक्ति) को गिरफ्तार किया। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सूचना अनुभाग) की ओर से यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर एक सलाहकार एवं क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, राजकोट के विरुद्ध मामला दर्ज किया। ऐसा आरोप है कि सलाहकार ने शिकायतकर्ता फर्म पर लगाए गए झूठे ईपीएफओ बकाया के निपटान हेतु क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त, ईपीएफओ, राजकोट एवं अन्य अज्ञात लोक सेवक (सेवकों) की ओर से शुरू में 20,00,000/- रु. की रिश्वत की मांग की थी। उक्त सलाहकार रिश्वत की राशि को घटाकर 11,00,000/- रु. करने पर सहमत हो गया।
शिकायत के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाया एवं सलाहकार को शिकायतकर्ता से 2,00,000/- रु. की रिश्वत की मांग करने एवं स्वीकार करने के दौरान रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के राजकोट स्थित परिसरों में तलाशी ली गई। गिरफ्तार आरोपी को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया एवं पुलिस हिरासत में भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *