गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुकमा में दो नक्सली गिरफ्तार

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में आज पुलिस जवानों को बड़ी सफलता मिली। जवानों ने एक महिला सहित दो नक्सलियो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मरईगुड़ा थाना क्षेत्र से केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों का एक दल सर्चिंग पर निकला था। तभी लिंगनपल्ली इलाके में जवानों को देख नक्सली भागने लगे। जवानों ने घेराबंदी कर एक महिला सहित दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जिला पुलिस और 208 वाहिनी कोबरा की संयुक्त टीमों द्वारा की गयी। गिरफ्तार नक्सलियों में माड़वी हिंगे और माड़वी मासा शामिल हैं। यह दोनों मिलिशिया सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *