गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सलियों के विरूद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोयलांचल के सैनिक कंपनी के आसपास बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे संगठन के दो सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से सुरक्षाबलों ने लोडेड देशी कट्टा, कुछ कारतूस एवं दो मोबाइल फोन जप्त किया है।
इस बीच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शंभू सिंह ने बताया कि कोयलांचल में कार्यरत कोल व्यवसाईयों, कंपनियों और ठेकेदारों से हथियार के बल पर नक्सलियों द्वारा डरा-धमकाकर रंगदारी एवं लेवी वसूली की वसूली का प्रयास लगातार किया जा रहा है। इन्हीं मामलों में पूर्व में भी टीएसपीसी के सात नक्सलियों को पिपरवार पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। के नेतृत्व में गठित पिपरवार थाना पुलिस की स्पेशल टीम को यह कामयाबी हाथ लगी है। गिरफ्तार नक्सलियों विक्की गंझू एवं सुनील गंझू शामिल हैं। कोयलांचल में सक्रिय नक्सलियों विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *