गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आज तड़के सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए।पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि अंतागढ़ थाना क्षेत्र से कल गश्त में सीमा सुरक्षा बल और रिजर्व पुलिस के जवान गश्त पर निकले थे। आज तड़के जब वापस आ रहे थे। तभी हड़में गांव के जगंल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने पुलिस जवानों पर गोलीबारी की। दोनों ओर से एक घंटे तक गोलीबारी हुई। घटना स्थल से दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ खत्म होने के बाद मौके पर जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें 2 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में मृत नक्सलियों के शवों को जवानों द्वारा बरामद कर लिया गया है। हालांकि, इनकी शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस पार्टी के वापस लौटने पर मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *