गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ठगी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

मुरैना : मध्यप्रदेश की मुरैना जिले के कोतवाली थाना पुलिस ने लोगों को ऋण दिलाने के नाम पर बैंकों में खाता खुलवाकर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार उनके पास से डेढ़ दर्जन बैंक की पास बुक, एटीएम और चेक बुक बरामद की है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली कि गुजरात राज्य के सूरत शहर के कुछ लोग यहां के लोगों को बैंकों में खाता खुलवाकर उन्हें ऋण दिलाने का झांसा देकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर एक योजनाबद्ध तरीके से दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक निजी बैंक की 19 पास बुक, चालू हालत के एटीएम और चेक बुक बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति से तीस हजार रुपये जमा कराकर बैंक में खाता खुलवाते और उसके बैंक से जारी सभी दस्तावेज अपने पास रखते थे और उस व्यक्ति को ऋण के समय दस्तावेज वापस करने को कहा जाता था। परंतु उसके खाते से वे लोग 25 हजार रुपये निकाल लिया करते थे।
नगर पुलिस निरीक्षक योगेंद्र सिंह जादोंन ने बताया कि ठग गिरोह का सरगना तीन दिन पूर्व गुजरात चला गया है और यहां के कुछ बेरोजगार युवकों को काम पर रख गया है। पुलिस ठग गिरोह के सरगना की तलाश कर रही है और बैंकों से जानकारी प्राप्त कर जांच में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *