गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

टरबाईन का जोड़ खुलने से दो मिल कर्मी झुलसे

गन्ना पिराई अनिश्चितकाल के लिए बंद

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले के सदर कोतवाली स्थित अपर दोआब शुगर मिल में मंगलवार सुबह अचानक से तीन मेगावाट टरबाइन का जोड़ (जॉइंट) खुलने से टरबाइन की स्टीम में दो कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए। शुगर मिल के सहायक प्रबंधक दीपक राणा ने यूनीवार्ता को बताया कि अपर दोआब सर शादीलाल शुगर मिल में आज सुबह अचानक तीन मेगा वाट टरबाइन का जॉइंट खुल गया।

जिससे दो मिलकर्मी झुलस गए हैं। जिनमें जनपद के कस्बा बनत निवासी कबाड़ी की हालत गम्भीर है, जिसे करनाल अस्पताल भेजा गया है। मिल के सहायक प्रबंधक ने बताया कि मिल में अनिश्चितकाल के लिए गन्ना पेराई को बंद कर दिया है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे मिल में गन्ना न लायें, जैसे ही पिराई का काम शुरू होगा सभी किसानों को इसके बारे में सूचित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *