गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मेरठ में पुलिस हिरासत से दो बदमाश फरार

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में लूट की कई वारदातों काे अंजाम देने के आरोपी बदमाश शनिवार को पुलिस हिरासत से फरार हो गये।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और फरार बदमाशों की तलाश शुरु कर दी गई। पुलिस उनके साथियों की भी तलाश में है जिन्होंने दोनों बदमाशों को पुलिस गिरफ्त से छुड़ाया है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नसीमुद्दीन और विकास नामक इन बदमाशों को हाल ही में दिल्ली हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक शिकंजी की दुकान समेत कई लोगों से लूटपाट करने के आरोप में दबोचा गया था। पुलिसकर्मी दोनों का मेडिकल कराने आज जिला अस्पताल ले जा रहे थे, जहां दिल्ली रोड पर ईदगाह के पास स्विफ्ट कार सवार दो बदमाशों ने ई रिक्शा रोक लिया और अपने साथियों को छुड़ाकर फरार हो गये।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पुलिस की कई टीमें बनाकर बदमाशों को पकड़ने के आदेश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *