गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध पिस्तौल-कारतूस सहित दो बदमाश गिरफ्तार

कोटा : राजस्थान के कोटा ग्रामीण की खातोली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में मुकुट गुर्जर एवं कौशल मीणा फतेहपुर एवं नोनेरा के निवासी है। पुलिस की टीम ने पार्वती नदी के पास नाकाबंदी के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल, दो कारतूस एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। दोनों आरोपियो के खिलाफ पहले से 19 मामले दर्ज है। खातौली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एक अन्य प्रकरण में कोटा ग्रामीण की मोडक थाना पुलिस ने अवैध जुएं एवं सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने आरोपी के कब्जे से 5760 रुपए खर्च जुआं राशि भी बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी माहिर बैग, शंकरलाल एवं देवकिशन मोडक के कुकड़ा एवं सहरावदा गांव के निवासी हैं। मोडक थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *