गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध देशी कट्टा एवं कारतूस बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह शुक्रवार रात को गोविंदगढ़ में एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने के फिराक में है। इसके बाद टीम का गठन किया। पुलिस टीम को शातिर चकमा देकर भागने लगे। अंतरराज्य वाहन चोर को पुलिस टीम ने कई किलोमीटर दूर पीछा कर दोंगड़ी के जंगलों में पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी दो हजार रुपये का इनामी वारन्टी आरोपी राजेन्द्र मीणा एवं वकील मीणा को अवैध हथियार 12 बोर देशी कट्टा और दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी राजेन्द्र मीना वाहन चोर, हथियार तस्कर है जो कि गोविंदगढ़ पुलिस थाने का स्थाई वारंटी है और इसके खिलाफ अलवर, दौसा, डीग, भरतपुर, जयपुर के विभिन्न थानों में तीन दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज है। अन्य पुलिस थानों को भी सूचित किया गया है प्रकरणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *