गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लारेंस विश्नोई गिरोह के दो बदमाश अवैध हथियार गिरफ्तार

श्रीगंगानगर : राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले की नई मंडी घड़साना पुलिस ने शनिवार को लॉरेंस बिश्नोई एवं सोपू गैंग से तालुकात रखने वाले दो बदमाशों को सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि बदमाश आशीष बिश्नोई (30) निवासी ज्वाला कॉलोनी नई मंडी घड़साना एवं संदीप (36) निवासी थाना रावला जिला श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया गया है।
श्री शर्मा ने बताया कि इनके पास से एक पिस्टल, आठ कारतूस, दो मैगजीन एवं एक कार एवं एक थार जीप बरामद की गई है। दोनों बदमाशों के विरुद्ध विभिन्न थानों में मारपीट, जानलेवा हमला करने, फिरौती, आर्म्स एक्ट के दर्जनों प्रकरण दर्ज है। इनमे आशीष विश्नोई थाना नई मंडी घड़साना का हिस्ट्रीशीटर एवं चिह्नित हार्डकोर अपराधी है।
श्री शर्मा ने बताया कि आदतन अपराधियों, मादक पदार्थ एवं अवैध हथियारों के तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा ऑपरेशन साहो एवं आईजी रेंज द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *