गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो मोबाइल झपटमार गिरफ्तार

काशीपुर/नैनीताल : उत्तराखंड के काशीपुर में पुलिस ने पुलिस ने दो मोबाइल झपटमार को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार विगत 20 नवंबर को काशीपुर स्थित माता मंदिर के पास मोबाइल झपटमारी के घटना सामने आयी थी। दो बाइक सवार युवकों ने महेशपुरा मदर कालोनी निवासी फिरोज आलम से मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गये थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर प्रकरण के खुलासा के लिये एक टीम का गठन किया।

घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। जांच में आये तथ्यों के बाद पुलिस ने दो झपटमारों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में शबरद अली और हसनैन निवासीगण मदर कोालनी, मझरा, क्लासिक वाली गली, बांझफोड़ान, काशीपुर शामिल हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास को जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *