गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भूखंड की फर्जी रजिस्ट्री करवाने के मामले में दो और गिरफ्तार

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा नगर विकास न्यास के करोड़ों रुपये के भूखंड की फर्जी रजिस्ट्री करवाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी (सदर) रामचन्द्र चौधरी ने बताया कि ये दोनों आरोपित यूआईटी के संविदाकर्मी हैं। इन लोगों ने यूआईटी के नाम का फर्जी पट्टा विलेख तैयार किया।बता दें कि मामले में अब तक सात लोग पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं। चौधरी का कहना है कि जितेंद्र और मदन धोबी ने यूआईटी के नाम का फर्जी पट्टा विलेख तैयार किया। जबकि पूर्व में गिरफ्तार कमल जो तकनिकी शाखा में तैनात था उससे साइट प्लान तैयार करवाया था। उधर, पूछताछ में इस बात का भी पता चला है कि शंभु बैरागी से लिये गये 20 लाख रुपये का भी इन सभी आरोपितों ने आपस में बंटवारा कर लिया था। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किस आरोपित के हिस्से में कितनी राशि आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *