फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर क्षेत्र में साेमवार को दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम मझा की मडैय्या निवासी धर्मेंद्र (28) मोटरसाइकिल से दवा लेकर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान अमृतपुर की ओर से ग्राम हुसैनपुर हड़ाई निवासी विकास (22) अपने पिता चंद्रपाल (50) के साथ एक मोटरसाइकिल से कमालगंज मे किसी काम से जा रहे थे कि मोहद्दीनपुर गांव में ईट भट्टा के पास दोनों मोटरसाइकिल में भिड़त हो गई।
इस दुर्घटना में धर्मेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी मोटरसाइकिल सवार विकास और चंद्रपाल को गंभीर हालत में, फर्रुखाबाद के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ले जाया गया। जहां चंद्रपाल को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
दो मोटरसाइकिलो की भिड़ंत, दो मरे
