गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए

बालाघाट/भोपाल : मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। मौके से हथियार भी मिले हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस की इस उपलब्धि पर उन्हें शाबाशी दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार देर रात केराझारी जंगली क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुयी। बाद में मौके से दो नक्सलियों के शव और हथियार मिले। नक्सलियों की पहचान सजंती और रघु के रूप में हुयी है। इन पर लाखों रुपए के इनाम घोषित हैं।
इस बीच मुख्यमंत्री श्री यादव ने एक संदेश में कहा कि हमारे पुलिस जवान बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने दो इनामी नक्सलियों को मार दिया। उन्होंने कहा कि 29 लाख रुपए के इनामी डिवीजनल नक्सली कमांडर को मार देना, अपने आप में उपलब्धि है। इसके अलावा दूसरा 14 लाख रुपए का इनामी नक्सली है। यह सफलता पुलिस की सजगता का भी प्रतीक है।
श्री यादव ने दृढ़ता के साथ कहा कि हम राज्य में नक्सलियों के मूवमेंट को कभी भी पनपने नहीं देंगे। तीन माह पहले सरकार बनने के तीसरे दिन ही बड़ा एनकाउंटर हुआ था। जिन जवानों ने बहादुरी दिखाई, उनके लिए सरकार खड़ी है। सरकार उनके बारे में विचार करेगी और उनकी पदोन्नति से लेकर अन्य मामलों में भी पूरा समर्थन रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *