गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छत्तीसगढ़ में दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस के समक्ष ‘पुनर्वास अभियान’ के तहत दो माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। दोनों नक्सली बंद के दौरान रोड़ खोदना, पेडद्व काटना व बैनर पोस्टर लगाने की घटनाओं में शामिल रहा करते थे। इन माओवादियों ने हिंसा की राह छोड़कर लोकतंत्र और सविंधान में विश्वास जताया है।
जिला दन्तेवाड़ा में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा राज्य शासन की ‘पुनर्वास नीति’ के तहत विगत कुछ माह में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया जा रहा है। भैरमगढ़ एरिया कमेटी में प्रतिबंधित संगठन के दो माओवादी बेचापाल पंचायत डीएकेएमएस सदस्य मोतीराम कुंजाम पिता स्व बोदा कुंजाम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल स्कूलपारा एवं बेचापाल पंचायत सीएनएम सदस्य राजेश ओयाम 16 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल देवापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर ने सोमवार को डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *