सुकमा : मध्यप्रदेश के सुकमा जिले में दो नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक नक्सली दंपत्ति सोमवार शाम पुलिस के समक्ष पहुंचा और समर्पण कर दिया। इन पर क्रमश: पांच लाख और दो लाख रुपए का इनाम घोषित है। ये किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सली पदाधिकारी थे। नक्सली बगैर हथियार के पहुंचे थे।
