गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यूपी में अस्तित्व में आयेंगे दो नये पुलिस थाने

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने एटा और गाजियाबाद जिलों में एक एक नया थाना बनाने का आदेश जारी किया है। एटा के तहसील अलीगंज में स्थापित महिला पुलिस चौकी/परामर्श केन्द्र को उच्चीकृत कर नवीन महिला थाना अलीगंज एवं पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना क्षेत्र साहिबाबाद के अन्तर्गत पुलिस थाना शालीमार गार्डन बनाये जाने के आदेश जारी किये गयेे है।
प्रमुख सचिव, गृह संजय प्रसाद ने बुधवार को बताया कि यह निर्णय इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराधों पर और अधिक प्रभावी तरीके से अंकुश लगाये जाने, महिलाओं एवं जन-सामान्य को और अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।
उन्होने बताया कि एटा जिले के तहसील अलीगंज में स्थापित महिला पुलिस चौकी/परामर्श केन्द्र को उच्चीकृत कर नवीन महिला थाना अलीगंज की स्थापना एवं पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना क्षेत्र साहिबाबाद के अन्तर्गत पुलिस थाना शालीमार गार्डन की स्थापना के संबंध में आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये है।
इन नये थानो में जनशक्ति/पदों के सृजन आदि के संबंध में निर्देश पृथक से निर्गत किये जायेगें। इससे अधिक से अधिक आबादी की पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरूस्त व सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *