गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुठभेड़ में दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

भरतपुर : राजस्थान के धौलपुर में कंचनपुर थाना क्षेत्र के बनैसिंह गांव के पीलवार का अड्डा में सोमवार तड़के पुलिस की जिला स्पेशल पुलिस (डीएसटी) और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात बदमाशों को हथियार सहित गिरफ्तार किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब तीन बजे हुई इस मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से 10 से 12 राउंड फायरिंग भी हुई। इस दौरान छत से कूदने की वजह से एक बदमाश घायल हो गया जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीएसटी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक योगेश तिवारी की अगुवाई में हुई इस मुठभेड़ में बदमाश धीरा उर्फ धीरज (26) निवासी प्रभु की खिरकारी सरमथुरा और राम पूजन (22) निवासी रहल थाना कंचनपुर के गांव पीलवार का अड्डा की छत पर बैठे हुये होने की जानकारी पर उनकी घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर बदमाश धीरा ने दो राउंड फायरिंग किये एवं दूसरे बदमाश राम पूजन ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
फायरिंग और पथराव होते देख पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई को देखकर बदमाश धीरा छत से नीचे कूद गया। इसी दौरान हेड कॉन्स्टेबल कपिल शर्मा के साथ पुलिसकर्मियों ने बदमाश को दबोच लिया, जिसे इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया। पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान दूसरे बदमाश रामपूजन को गिरफ्तार कर कंचनपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। बदमाश के पास से 315 बोर का लोडेड कट्टा भी बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *