गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

सीधी : मध्यप्रदेश के सीधी जिले में आज लोकायुक्त पुलिस ने आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त सहित दो अधिकारियों को अस्सी हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस रीवा के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त राजेश परिहार और अनिरूद्ध पांडेय प्राथमिक शिक्षक प्रभारी छात्रावास अधीक्षक टंसार आदिम जाति कल्याण विभाग को अशोक पांडेय छात्रावास अधीक्षक सिहावल से यह रिश्वत लेते पकड़ा गया।

दोनों आरोपी अधिकारियों ने अशोक पांडेय का अन्यत्र स्थानांतरण न करने के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इससे पूर्व बीस हजार रुपए की रिश्वत अनिरूद्ध पांडेय के माध्यम से ली गयी थी तथा शेष अस्सी हजार रुपए की रिश्वत लेते आज लोकायुक्त पुलिस ने दोनों अधिकारियों को धरदबोचा। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *