गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंजाब में दो पाकिस्तानी ड्रोन बरामद

जालन्धर : सीमा सुरक्षा बल ( बीएसएफ) ने पंजाब के गुरदासपुर और तरन तारन जिले से दो पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किये हैं।
बीएसएफ के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को, गुरदासपुर जिले के सीमावर्ती इलाके में एक ड्रोन की मौजूदगी के बारे में बीएसएफ को मिली सूचना के आधार पर, बीएसएफ के जवान संदिग्ध इलाके में पहुंचे और व्यापक तलाशी अभियान चलाया। सुबह लगभग 07:15 बजे, तलाशी अभियान के तहत गुरदासपुर जिले के चौंतरा गांव से सटे एक खेत से एक ड्रोन को सफलतापूर्वक बरामद किया गया।
बरामद ड्रोन की पहचान चीन निर्मित डीजेआई फैंटम-4 के रूप में की गयी है। इससे पहले तरनतारन जिले में मंगलवार की शाम बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से एक ड्रोन की बरामद किया था। तरनतारन जिले के सीमावर्ती इलाके में एक ड्रोन की मौजूदगी के बारे में बीएसएफ खुफिया तंत्र की सूचना के आधार पर, पंजाब पुलिस के साथ बीएसएफ सैनिकों द्वारा संदिग्ध क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया था।

तलाशी अभियान के दौरान, लगभग 07:05 बजे, सैनिकों ने तरनतारन जिले के गांव खेमकरण से सटे एक खेत से टूटी हुई हालत में एक ड्रोन को सफलतापूर्वक बरामद किया। बरामद ड्रोन की पहचान चीन निर्मित डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके के रूप में की गयी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *