गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोरोना से दो मरीजों की मौत

नई दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से दो मरीजों की मौत हुई है और सक्रिय मामले 1,699 बढ़कर 15 हजार से अधिक हो गये हैं। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 6,553 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 220 करोड़ 65 लाख 99 हजार 034 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक सक्रिय मामलों में वृद्धि के साथ इनकी संख्या बढ़कर 15,208 हो गयी है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,47,15,786 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या दो बढ़कर 5,30,867 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 1,390 बढ़कर 4,41,69,711 पर पहुंच गया है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 510 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, केरल में 463, कर्नाटक में 130, दिल्ली में 126, गुजरात में 111, गोवा में 91, हरियाणा में 50, पंजाब में 48, हिमाचल प्रदेश में 43, तमिलनाडु में 37, ओडिशा में 32, राजस्थान में 22, केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 14, छत्तीसगढ़ में 13, पश्चिम बंगाल में 11, चंडीगढ़ में 10, आन्ध्र प्रदेश और उत्तराखंड में नौ-नौ, सिक्किम में पांच, लद्दाख में चार, झारखंड में दो सक्रिय मामले बढ़े हैं। गोवा और गुजरात में क्रमश: एक-एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *