गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गांजा की तस्करी में दो लोग गिरफ्तार

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गांजा की तस्करी के मामले में आज पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बोराई चेक पोस्ट नाके पर ओडिशा की तरफ से आते एक ट्रक को संदेह के आधार पर रोका गया। ट्रक की तलाशी लेने पर नौ बोरे में 43 पैकेट में मादक पदार्थ गांजा वजन 221.313 किलोग्राम मिला। अनुमानित कीमत 44 लाख 26 हजार रूपये है। इस मामले में राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी अशोक शर्मा तथा जीवन लाल गुर्जर को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *