गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चाकू मारने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को श्रीनगर में एक युवक को कथित तौर पर चाकू मारने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने ‘एक्स’ पर बताया कि गत शनिवार को जवाहर नगर श्रीनगर में एक युवक को चाकू मारने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से हथियार भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी इखराजपोरा निवासी उमर फैयाज और जवाहर नगर के इमरान मुश्ताक वानी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *