जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में सट्टा के कारोबार के मामले में दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबिर से सूचना पर प्रतापदेव वार्ड में सट्टा के कारोबार में लिप्त मिकेश जैन को कल गिरफ्तार कर इसके पास से 15,000 रुपए नगद, 4 मोबाइल फोन व 1 लैपटाप जब्त किया गया। दूसरी कार्रवाई नयापारा के पास की गई। यहां पुलिस ने योगेश चांडक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 10,040 रुपए, 1 नग मोबाइल फोन एवं एक आईपेड बरामद किया है। दोनों आरोपियों को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
