गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लूट व शराब की तस्करी के मामले में दो लोग गिरफ्तार

मुरैना : मध्यप्रदेश की मुरैना जिला पुलिस ने वाहनों को लूटकर उनको एबुलेंस बनाकर शराब की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से विदेशी शराब की एक सौ दस पेटी और एक चोरी की कार बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अंबाह वाईपास मार्ग पर एक एबुलेंस में अवैध शराब रखी हुई है। पुलिस ने एक योजनाबद्ध तरीके से उसकी घेराबंदी की और जब उसकी तलाशी ली गई तब उसमें अवैध विदेशी शराब की एक सौ दस पेटी मिली।

पुलिस ने मौके से दो शराब तस्करों को चोरी की एक अन्य कार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शराब की अवैध तस्करी करने वाला यह गिरोह पहले वाहनों की लूट करता था और बाद में उन्हें एबुलेंस में तब्दील कर उनसे दिल्ली, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश में अवैध शराब की तस्करी करता था। पुलिस गिरफ्तार तस्करों से अभी कड़ी पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *