गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजकोट में दो लोगों ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

राजकोट : गुजरात में राजकोट शहर के अलग-अलग क्षेत्र में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि भक्तिनगर क्षेत्र में राजलक्ष्मी सोसायटी निवासी राजभाई म. लुणागरिया (20) ने कल देर रात घर में फांसी लगा ली। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह आजी डैम क्षेत्र में कोठारिया सोलवंट गुजरात हाउसिंग बोर्ड स्थित एक मकान में सुनिल उ. सोलंकी ने आज तड़के फांसी लगा ली। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *